संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कथा बर्बरीक की

चित्र
तीन बाणधारी – बर्बरीक महाभारत युग का सबसे शक्तिशाली योद्धा कौन था ? कर्ण , अर्जुन , भीम , द्रोणाचार्य , भीष्म या स्वयं भगवान् श्री कृष्ण | वास्तव में इनमे से कोई नहीं | महाभारत का सबसे महान योद्धा जो इस युद्ध में भाग भी नहीं ले सका | वह था   – बर्बरीक | रामायण का सबसे वीर योद्धा कौन था ? निःसंदेह – मेघनाद | रामायण में मेघनाद ने अभूतपूर्व युद्ध कौशल दिखाया | मगर बर्बरीक महाभारत के युद्ध में भाग भी नहीं ले सका फिर भी वह महाभारत का सबसे वीर योद्धा होने का गौरव रखता है बर्बरीक भीम और हिडिम्बा के पोते थें |   उनके पिता का नाम घटोत्कच और माँ का नाम मोरवी था | बर्बरीक ने नव दुर्गा की घोर तपस्या करके उन्हें प्रसन्न किया और तीन अमोघ बाण प्राप्त किये | बर्बरीक ने अग्नि देव से एक ऐसा धनुष प्राप्त किया | जो उसे तीनो लोकों में विजयी बनाने में समर्थ था | बर्बरीक ने युद्धकला अपनी माँ प्राप्त किया था | महाभारत के युद्ध में भाग लेने की इच्छा लेकर जब वे अपनी माँ से आशीर्वाद लेने पहुंचे तब उन्होंने अपनी माँ को हारते हुए पक्ष का साथ देने का वचन दिया | बर्बरीक अपने नीले रंग