संदेश

self improvement and success लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जैसा विचार वैसा मनुष्य

जैसा विचार वैसा मनुष्य  एक आदमी को एक बार सुबह नींद से जागने के बाद अचानक लगा कि उसके पेट में साँप है | ऐसा महसूस होने के कारण उसके पेट मे दर्द होने लगा | पेट में दर्द होने के कारण वह चिकित्सक के पास गया और बोला – “ डॉक्टर साहब , मेरे पेट में साँप होने की वजह से ,  मेरे पेट में दर्द हो रहा है | ” डॉक्टर साहब पेट में साँप होने की बात पहली बार सुन रहे थे | उस आदमी की बात सुनकर डॉक्टर साहब को आश्चर्य हुआ | उन्होंने उस आदमी को समझाया कि – “ देखो ! पेट में साँप नहीं होते | तुम्हें सिर्फ ऐसा लग रहा है | तुम अपने दिमाग से यह ख्याल निकाल दो कि तुम्हारे पेट में साँप है | तुम्हारे पेट का दर्द अपने आप ही ठीक हो जाएगा | ” डॉक्टर की बात सुनकर उस आदमी को संतोष नहीं हुआ | उसने कहा – “ डॉक्टर साहब , मेरे पेट में क्या है , यह मुझे ठीक से पता है | अगर आप कुछ कर सकते हैं तो कीजिए ,नहीं तो मैं किसी और डॉक्टर के पास जा रहा हूँ | ” और वह आदमी दूसरे डॉक्टर के पास पहुँच गया | इस डॉक्टर ने भी उसे वही समझाया जो पहले वाले डॉक्टर ने उसे समझाया था | मगर इस डॉक्टर ने उसकी संतुष्टि के लिए ,उसके पे

मुश्किलों को इकट्ठा करने के बजाय , प्रारम्भ में ही जड़ से समाप्त कर देना चाहिए |

हमें  मुश्किलों को इकट्ठा  करके नहीं रखना चाहिए | मुश्किलों के साथ सहानुभूति भरा व्यवहार करने के बजाय ,निर्दयता से उन्हें कुचल  देना चाहिए |  शुरुआत में ही मुश्किलों को समाप्त करना चाहिए , नहीं तो आगे चलकर हमें उस राजा की तरह कष्ट होगा , जिस राजा के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हूँ |   एक राजा था | उसने तीर्थयात्रा पर जाने का मन बनाया | वह कई तीर्थों की यात्रा करना चाहता था , इसलिए उसकी यात्रा लम्बी होने वाली थी | जब वह यात्रा पर निकल रहा था | उसे बिदाई देने के लिए बहुत सारे लोग जमा हुए | उन लोगों में से एक , राजा का घनिष्ठ मित्र भी था | जब राजा के निकलने का समय हुआ | राजा का घनिष्ठ मित्र राजा के पास आया और बोला – “ मैं तुम्हें जो बात बताने जा रहा हूँ | उसे तुम ध्यान   से सुनो , इस यात्रा के दौरान तुम्हें एक छोटा आदमी मिलेगा और वह तुम्हें लड़ने की चुनौती देगा | तब तुम उसे लड़ाई में हराकर जान से मार देना | उसे जान से मारे बिना आगे मत जाना | ” जब राजा यात्रा पर चल पड़ा | तब राजा के मित्र ने फिर एक बार आग्रह के साथ राजा से कहा – “ देखो ! याद रखना , भ