संदेश

कथा कामदेव की

क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में प्रेम , आकर्षण और वासना के देवता कौन हैं ? अगर नहीं तो आपको यह जरुर जानना चाहिए | हिंदू धर्म में प्रेम , आकर्षण और वासना के देवता हैं   - कामदेव | अमरसिंह द्वारा रचित   ‘ अमरकोष ’ में कामदेव के इक्कीस नाम मिलते है : मदन , मन्मथ , पंचशर , मार , कंदर्प , काम , अनंग इत्यादि | कामदेव वस्तुतः प्रेम के अधिष्ठाता हैं | ब्रह्मा   - विष्णु - महेश आदि त्रिदेवों के समान कामदेव प्रमुख देवता नहीं   हैं | उनकी स्थिति त्रिदेवों से छोटी है | फिर भी , कामदेव के बिना सभी देव अधूरे रह जाते | हिंदू धर्म के अनुसार ‘ धर्म - अर्थ - काम - मोक्ष ’ इन चारों की प्राप्ति   में ही जीवन की सम्पूर्णता है | इन चारों   में काम वही है – कामदेव | यानी जीवन में प्रेम , आकर्षण , वासना जो हर इनसान में गहरे तक समाया हुआ है | कामदेव की पत्नी और सखा कौन हैं ? कामदेव का वाहन क्या है ? यह भी जानिए कामदेव ने तोता को अपना वाहन चुना है | प्रजापति दक्ष की पुत्री रति कामदेव की पत्नी हैं और वसंत चिर सखा है |   कामदेव की चार पत्नियाँ रति -प्रीति – शक्ति – मत्तता ( मद्शक्त