लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारे हाथ में ही है |
एक वृद्ध आदमी था | जो एक पहाड़ी पर अकेला रहता था | लेकिन यह वृद्ध आदमी बहुत प्रसिद्ध था | आसपास के सभी गाँवों के लोग उसके पास अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उसके पास पहुंचते थे | हर कोई उसे पहचानता था | यह वृद्ध आदमी , इस बात के लिए प्रसिद्ध था कि वह हर प्रश्न का उत्तर बता देता था | आप कोई भी सवाल क्यों न पूछें बिना उत्तर के आप वापस नहीं जायेंगे | वह वृद्ध आदमी ऐसी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका था | एक बार एक गाँव के दो शरारती लोगों ने इस इस वृद्ध आदमी की परीक्षा लेने का निश्चय किया | उन्होंने ऐसे प्रश्न पूछने का निश्चय किया कि जिनका उत्तर देना कभी भी संभव न हो सके | बहु त सोच समझकर इन दो लोगों ने ऐसे तीन प्रश्न खोज निकाले | इन दो लोगों ने यह तय किया कि हम एक छोटी चिड़िया को हाथ में पकड़कर अपने पीठ के पीछे रखेंगे और उस वृद्ध आदमी से पूछेंगे कि – “ हमारे हाथ में क्या है ? ” लेकिन उस आदमी के लिए यह कोई मुश्किल सवाल नहीं होगा और वह हमारे प्रश्न का उत्तर देगा – “ पक्षी है | ” वे दोनों एक दूसरे से बोलें | इसके बाद हम दूसरा प्रश्न पूछेंगे कि – “ हमारे हाथ...