संदेश

लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारे हाथ में ही है |

एक वृद्ध आदमी था | जो एक पहाड़ी पर अकेला रहता था | लेकिन यह वृद्ध आदमी बहुत प्रसिद्ध था | आसपास के सभी गाँवों के लोग उसके पास अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उसके पास पहुंचते थे | हर कोई उसे पहचानता था | यह वृद्ध आदमी , इस बात के लिए प्रसिद्ध था कि वह हर प्रश्न का उत्तर बता देता था | आप कोई भी सवाल क्यों न पूछें बिना उत्तर के आप वापस नहीं जायेंगे | वह वृद्ध आदमी ऐसी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका था | एक बार एक गाँव के दो शरारती लोगों ने इस इस वृद्ध आदमी की परीक्षा लेने का निश्चय किया | उन्होंने ऐसे प्रश्न पूछने का निश्चय किया कि जिनका उत्तर   देना कभी भी संभव न हो सके | बहु त सोच समझकर इन दो लोगों ने ऐसे तीन प्रश्न खोज निकाले | इन दो लोगों ने यह तय किया कि हम एक छोटी चिड़िया को हाथ में पकड़कर अपने पीठ के पीछे रखेंगे और उस वृद्ध आदमी से पूछेंगे कि – “ हमारे हाथ में क्या है ? ” लेकिन उस आदमी के लिए यह कोई मुश्किल सवाल नहीं होगा और वह हमारे प्रश्न का उत्तर देगा – “ पक्षी है | ” वे दोनों एक दूसरे से बोलें |   इसके बाद हम दूसरा प्रश्न पूछेंगे कि – “ हमारे हाथ में कौन

मुश्किलों को इकट्ठा करने के बजाय , प्रारम्भ में ही जड़ से समाप्त कर देना चाहिए |

हमें  मुश्किलों को इकट्ठा  करके नहीं रखना चाहिए | मुश्किलों के साथ सहानुभूति भरा व्यवहार करने के बजाय ,निर्दयता से उन्हें कुचल  देना चाहिए |  शुरुआत में ही मुश्किलों को समाप्त करना चाहिए , नहीं तो आगे चलकर हमें उस राजा की तरह कष्ट होगा , जिस राजा के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हूँ |   एक राजा था | उसने तीर्थयात्रा पर जाने का मन बनाया | वह कई तीर्थों की यात्रा करना चाहता था , इसलिए उसकी यात्रा लम्बी होने वाली थी | जब वह यात्रा पर निकल रहा था | उसे बिदाई देने के लिए बहुत सारे लोग जमा हुए | उन लोगों में से एक , राजा का घनिष्ठ मित्र भी था | जब राजा के निकलने का समय हुआ | राजा का घनिष्ठ मित्र राजा के पास आया और बोला – “ मैं तुम्हें जो बात बताने जा रहा हूँ | उसे तुम ध्यान   से सुनो , इस यात्रा के दौरान तुम्हें एक छोटा आदमी मिलेगा और वह तुम्हें लड़ने की चुनौती देगा | तब तुम उसे लड़ाई में हराकर जान से मार देना | उसे जान से मारे बिना आगे मत जाना | ” जब राजा यात्रा पर चल पड़ा | तब राजा के मित्र ने फिर एक बार आग्रह के साथ राजा से कहा – “ देखो ! याद रखना , भ